Navratri 2024: पटना में CM नीतीश ने कई पूजा पंडालों में मां की पूजा, राज्य की खुशहाली के लिए की कामना
Navratri 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महासप्तमी के अवसर पर श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पूजा पंडाल पहुंचे. यहां पर उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की.
Navratri 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महासप्तमी के अवसर पर श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल पहुंचे. यहां पर उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. इसके साथ ही राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं.इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उनके साथ जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा भी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए