पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में नेशनल एससी विजयी

Updated:
विज्ञापन

संजय गांधी स्टेडियम में पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को नेशनल एससी, बख्तियारपुर ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

पटना. संजय गांधी स्टेडियम में पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को नेशनल एससी, बख्तियारपुर ने जीत हासिल की. नेशनल एससी, बख्तियारपुर ने लोयोला एसएफसी को 1-0 से हराया. विजेता टीम की ओर से सौरभ कुमार ने 40वें मिनट में गोल दागा. नेशनल एससी के प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व राज्यस्तरीय खिलाड़ी विनोद प्रसाद ने प्रदान किया. काका इलेवन एफसी और ओम इलेवन एफसी के बीच खेला गया दूसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. ओम इलेवन की ओर से कुमार विमल ने 11वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी. दूसरे हाफ में सन्नी कुमार (57वें मिनट) ने गोल कर काका इलेवन एफसी को बराबरी पर ला दिया जो अंत तक कायम रहा. ओम इलेवन के ललित कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी श्याम बाबू ने प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन