नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को मिलेगी नौकरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2025 1:05 AM
उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने वाले बिहार के खिलाड़ियों को खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विजयी भव: की शुभकामनाओं के साथ शनिवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स से रवाना किया. इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने कहा कि नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सरकारी नौकरी दी जायेगी.
पटना. उत्तराखंड मेें आयोजित होने वाले 38वें नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने वाले बिहार के खिलाड़ियों को खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विजयी भव: की शुभकामनाओं के साथ शनिवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स से रवाना किया़ इस मौके पर खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ज्योति, बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लियाकत अली, बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा सहित कई खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ियों उपस्थित रहे. रवींद्रण शंकरण ने बताया कि नेशनल गेम्स में बिहार के 150 खिलाडियों की टीम विभिन्न स्पर्धाओं मेंं हिस्सा लेगी़ यह अब तक की सबसे बड़ी टीम है. उन्होंने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. हर खेल के खिलाड़ियों को पटना और राजगीर में प्रशिक्षण शिविर लगा कर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग दी गयी है. उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सरकारी नौकरी दी जायेगी. इस मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निरंतर प्रयास और सहयोग से बिहार खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा कर रहा है. हमें पूरा यकीन है कि आने वाला समय बिहार का होगा. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने कहा कि दिल से खेलो मिल के जीतो बिहार का खेल मंत्र है. आपलोग बिना किसी चिंता के दिल से खेलिए और बिहार के लिए मेडल जीत कर लाइये.
श्रेयसी सिंह मार्च पास्ट में ध्वजवाहक होंगी
नेशनल गेम्स में प्रतिनिधित्व के लिए बिहार ओलंपिक एसोसिएशन का आधिकारिक झंडा भी डिप्टी शेफ डी मिशन बिहार साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह को सौंपा गया. शेफ डी मिशन के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रवींद्र नाथ चौधरी बिहार के दल का नेतृत्व करेंगे. ओलिंपियन श्रेयसी सिंह मार्च पास्ट में बिहार दल का ध्वजवाहक रहेंगी. नेशनल गेम्स में शामिल होने वाले बिहार के खिलाड़ियों को बैग, टीशर्ट, जैकेट, जूता सहित खेल किट भी दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










