नारी शक्ति रथ और कर्पूरी रथ किया गया रवाना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय से नारी शक्ति रथ और कर्पूरी रथ रवाना किया.
विज्ञापन
नारी शक्ति रथ और कर्पूरी रथ गांव-गांव में मतदाताओं को करेगा जागरूक: संजय झा
संवाददाता, पटना
आपके शहर में
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय से नारी शक्ति रथ और कर्पूरी रथ रवाना किया. इस दौरान संजय कुमार झा ने कहा कि रथ हर गांव में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को स्थनीय निकायों सहित सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया. उनके शासनकाल में हर वर्ग के लिए बेहतर काम हुए. इसकी जानकारी इन रथों के माध्यम से दी जायेगी. नारी शक्ति रथ रवाना करने में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सह पूर्व मंत्री रंजू गीता और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ भारती मेहता मौजूद रहीं. वहीं कर्पूरी रथ रवाना करने के दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मौजूद रहे. इन सभी के नेतृत्व में रथ रवाना किये गये.प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति रथ और कर्पूरी रथ नीतीश सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार का कारगर माध्यम बनेगा.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंत्री मदन सहनी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्याम रजक, हर्षवर्धन सिंह,चंदन कुमार सिंह,लक्ष्मेश्वर राय, प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, वासुदेव कुशवाहा, जितेंद्र पटेल,संजय मालाकार, रंजीत कुमार झा, अंजुम आरा, मनीष कुमार, कंचन देवी आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन