पीयू छात्र संघ चुनाव : पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में सबसे अधिक 7767 मतदाता

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी को होने वाले छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है

विज्ञापन

पीयू ने जारी की फाइनल मतदाता सूची, 19 हजार 973 मतदाता करेंगे वोट

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी को होने वाले छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है. जिसमें 19973 मतदाताओं की सूची जारी की गयी है. पिछले वर्ष 19 हजार 600 मतदाता सूची शामिल में शामिल थे. इस वर्ष 373 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है. जारी की गयी सूची के अनुसार सबसे अधिक पटना वीमेंस कॉलेज में 4657, मगध महिला कॉलेज में 3110, पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में 200 सहित कुल 7963 केवल छात्रा मतदाता हैं. मतदाता सूची जारी होने के बाद यह साफ है कि 7 हजार 963 छात्राओं का वोट ही छात्र संघ चुनाव में निर्णायक साबित होगा. यही वजह है कि चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों का जोर भी महिला कॉलेजों के वोट को अपने हक में तब्दील करने की पुरजोर कोशिश रहती है. विभिन्न छात्र संगठनों ने भी सेंट्रल पैनल के सभी पांच पदों पर छात्रा को ही चुनावी मैदान में उतारते हैं, ताकि उनकी जीत पक्की हो. हालांकि बीएन कॉलेज में 2258, पटना कॉलेज में 2247 और पटना सायंस कॉलेज में कुल 1675 विद्यार्थी मतदाता शामिल हैं इनमें छात्र-छात्राएं दोनों शामिल हैं.

प्रत्याशियों की उम्र की गणना एक जुलाई 2025 से होगी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शंकर कुमार ने बताया कि छात्र संघ 2025-2026 के चुनाव में प्रत्याशी की उम्र व गणना 2025-26 सत्र के सत्रारंभ की तारीख एक जुलाई 2025 से निर्धारित की गयी है. इस हिसाब से प्रत्याशी की उम्र की गणना एक जुलाई व नामांकन सत्र की गणना भी 2025-26 सत्र से पांच वर्ष पूर्व का सत्र मान्य होगा.

आज से मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शंकर ने बताया कि 11 फरवरी से नॉमिनेशन फॉर्म मिलना शुरू हो जायेगा. उम्मीदवार 14 फरवरी तक नॉमिनेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं. नॉमिनेशन प्रक्रिया 16 से 18 फरवरी तक चलेगी. छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा. उन्होंने बताया कि नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री और सुरक्षा को देखते हुये विश्वविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया गया है. विश्वविद्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती चुनाव संपन्न होने तक रहेगी.

कॉलेजवार मतदाताओं की फाइनल संख्या

कॉलेज – मतदाता

पटना लॉ कॉलेज – 823

पटना सायंस कॉलेज-1676

पटना कॉलेज -2248

वाणिज्य महाविद्यालय -1278

बीएन कॉलेज -2258

पटना ट्रेनिंग कॉलेज-178

पटना वीमेंस कॉलेज – 200

मगध महिला कॉलेज -3110

कला-शिल्प महाविद्यालय -275

पटना वीमेंस कॉलेज -4657

फैकेलल्टी ऑफ कॉमर्स- 429

फैकेल्टी ऑफ साइंस- 807

फैकेल्टी ऑफ सोशल साइंस -1442

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन