पटना: मसौढ़ी सब्जी मंडी में शादीशुदा युवक ने नाबालिग के मांग में डाला सिंदूर,आधे घंटे तक हंगामा

Updated:
विज्ञापन

सब्जी मंडी नाबालिग का मांग भरने के बाद एकजुट हुए लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna के सब्जी मंडी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नाबालिग युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. घटना के बाद परिजनों के पहुंचने पर मारपीट हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत कराया.

विज्ञापन

Patna Crime News : मसौढ़ी नगर मुख्यालय की सब्जी मंडी में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक नाबालिग युवक ने भीड़-भाड़ के बीच हम उम्र की एक युवती की मांग में अचानक सिंदूर भर दिया,जिसका विडियो स्थानीय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. इधर घटना के बाद पूरे बाजार में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. परिजनों के पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया तथा बीच सड़क पर मारपीट की नौबत आ गई. स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को किसी तरह शांत कराया.

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मारपीट की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी. शुक्रवार को दोनों संयोगवश सब्जी मंडी में आमने-सामने आ गये. इसी दौरान युवक ने जेब से सिंदूर निकालकर युवती की मांग भर दिया. अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि उन्होंने युवती को डांटते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन वहां से ले जाने का प्रयास किया.

आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल

यह देख डाकबंगला सब्जी मंडी के समीप भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल को और बिगड़ने से रोका. करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.परिजनों का कहना था कि संबंधित युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी एक छोटी बच्ची भी है. उनका आरोप था कि वह एक और लड़की का भविष्य खराब करने का प्रयास कर रहा है.

दोनों नाबालिग अपने-अपने परिजन के साथ गये

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती-युवक के साथ रहने की बात कह रही थी. बाद में दोनों पक्ष अपने-अपने परिजनों के साथ वहां से चले गए. इस मामले में पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है और न ही किसी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि दोनों ही उम्र में नाबालिग प्रतीत हो रहे थे. यदि ऐसा है तो यह मामला केवल प्रेम प्रसंग तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों की परिपक्वता, पारिवारिक संवाद, सामाजिक जिम्मेदारी व कानून से जुड़ा गंभीर विषय भी बन जाता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन