Mid Day Meal: बच्चों के मध्याह्न भोजन में फिर अंडा हुआ शामिल, अब इस दिन मिलेगा खाने

Updated:
विज्ञापन

Mid Day Meal: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मध्याह्न भोजन से अंडा हटा दिया गया था. दरअसल, बर्ड फ्लू को लेकर यह बड़ा निर्णय लिया गया था. जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि, एक बार फिर से बच्चों के मिड डे मील में अंडे ने वापसी कर ली है.

विज्ञापन

Mid Day Meal: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल, बच्चों के मिड डे मील से अंडा हटा दिया गया था. जिसके बाद अब एक बार फिर से अंडे की वापसी हो गई है. अब फिर से बच्चों के खाने में अंडे को शामिल कर लिया गया है. इस पूरे मामले को लेकर मध्याह्न भोजन योजना निदेशक विनायक मिश्र ने राजधानी पटना समेत अन्य जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश जारी कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दिन बच्चों को मिलेगा अंडा

जारी किए गए पत्र के जरिए बच्चों के भोजन में अंडा शामिल करने का आदेश दिया गया है. बता दें कि, बच्चों को हर शुक्रवार को उबला हुआ अंडा दिया जाएगा. याद दिला दें कि, बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए अंडे पर रोक लगा दी गई थी. उस दौरान अंडा के बदले बच्चों को मौसमी फल देने का आदेश दिया गया था. अंडे पर रोक को लेकर केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से बर्ड फ्लू को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई थी.

सभी डीईओ को दिया गया आदेश 

तो वहीं, राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए 11 मार्च तक स्थिती सामान्य होने तक निर्देश का पालन करने का आदेश दिया गया था. जिसके बाद अब आदेश जारी किया गया है कि, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकारी की ओर से परामर्श प्राप्त हुआ है कि, अंडे को अच्छे से साफ कर और उबाल कर दिया जाएगा, जो बच्चों के लिए सुरक्षित होगा. जिसके बाद अब हर शुक्रवार को बच्चों को अंडे दिए जायेंगे. बता दें कि, अंडे कई तरह के विटामिन्स होते हैं जो लोगों के लिए काफी लाभदायक होते हैं.   

Also Read: Patna Bomb Blast: पटना में बम ब्लास्ट से कांप उठा पूरा इलाका, एक बच्ची घायल, जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन