Patna Bomb Blast: पटना में बम ब्लास्ट से कांप उठा पूरा इलाका, एक बच्ची घायल, जानिए पूरा मामला…

Published by :Preeti Dayal
Published at :04 May 2025 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Bomb Blast: पटना में बम ब्लास्ट से कांप उठा पूरा इलाका, एक बच्ची घायल, जानिए पूरा मामला…

Patna Bomb Blast: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बम ब्लास्ट में एक बच्ची घायल हो गई. आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए पीएमसीएच में इलाज के लिए ले जाया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Patna Bomb Blast: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है, जहां जोरदार बम धमाका हुआ. इस बम धमाके में एक बच्ची के घायल होने की खबर है. आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. तो वहीं, इस पूरे घटना के बाद लोगों के बीच भय कायम हो गया है. बता दें कि, यह पूरी घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज के कमरू पासी गली की है. 

पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, दो गुट देर रात आपस में भिड़ गए थे. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान देखते ही देखते एक गुट की ओर से बम फेंक दिया गया. जिसके बाद जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा. घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और स्थिती को काबू में करने का प्रयास किया. टाउन एएसपी दीक्षा भी इस दौरान मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जानकारी ली.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

बता दें कि, घटना को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी. इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी. इस घटना में एक बच्ची के घायल होने की भी सूचना है, जिसके बाद इलाज के लिए उसे आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया. इधर, घटना को लेकर पूरे इलाके में लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: बिल पास कराऊंगा पहले चढ़ावा चढ़ाओ, बिहार में ACB ने सरकारी इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन