जनहित से जुड़े मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता : मयंक

Updated:
विज्ञापन

पटना प्रमंडल के नये आयुक्त मयंक वरवड़े ने शुक्रवार को कहा कि जनहित के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जायेगी.

विज्ञापन

पटना. पटना प्रमंडल के नये आयुक्त मयंक वरवड़े ने शुक्रवार को कहा कि जनहित के मामलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जायेगी. पटना प्रमंडल के सभी जिलों पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास व कैमूर के कार्यों का विधिवत अनुश्रवण किया जायेगा. सरकार किी विकास व लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कराया जायेगा. वे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान आयुक्त कुमार रवि से प्रभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. प्रभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय भी प्राप्त किया. निवर्तमान आयुक्त कुमार रवि ने आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने टीम भावना से बेहतर कार्य किया है. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने निवर्तमान आयुक्त के कार्यकाल में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के जीर्णोद्धार व उनके प्रेरणाप्रद नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. आयुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप हर एक दायित्व का तत्परता से निर्वहन किया जायेगा. कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए सभी पदाधिकारियों को तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया है. सात निश्चय, विधि व्यवस्था, लोक शिकायत निवारण, आपदा प्रबंधन सहित जनहित के सभी विषयों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. आयुक्त ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. प्रशासन में पारदर्शिता व उतरदायित्व सुनिश्चित किया जायेगा. सभी पदाधिकारी आपस में सुदृढ़ समन्वय व सार्थक संवाद स्थापित कर जनता के कार्यों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन