Photos : मसौढ़ी में 7 लाख रुपये से सजा मां दुर्गा का दरबार, दक्षिण कालेश्वरी मंदिर जैसा बना पंडाल

Updated:
1 / 5
Masaurhi Durga Pandal : मसौढ़ी में 7 लाख रुपये की लागत से मां दुर्गा का भव्य पंडाल दक्षिण कालेश्वरी मंदिर की तरह सजा है. देखें इस अद्भुत दरबार की खास तस्वीरें.
फुल स्क्रीन में देखें

दक्षिण कालेश्वरी मंदिर जैसा बना पंडाल

Masaurhi Durga Pandal : मसौढ़ी में 7 लाख रुपये की लागत से मां दुर्गा का भव्य पंडाल दक्षिण कालेश्वरी मंदिर की तरह सजा है. देखें इस अद्भुत दरबार की खास तस्वीरें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 5
दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है. शहर में मसौढ़ी थाने के पास स्थित भारत माता पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य पंडाल बनाया गया है. कोलकाता के दक्षिण कालेश्वरी मंदिर की तर्ज पर तैयार यह पंडाल श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
फुल स्क्रीन में देखें

मसौढ़ी थाना के पास बना है पंडाल

दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है. शहर में मसौढ़ी थाने के पास स्थित भारत माता पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य पंडाल बनाया गया है. कोलकाता के दक्षिण कालेश्वरी मंदिर की तर्ज पर तैयार यह पंडाल श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

3 / 5
पंडाल की भव्य बनावट और आकर्षक रोशनी पूजा परिसर की खूबसूरती बढ़ा रही है. पूजा समिति के शंभु सिंह और गुड्डू रेड्डी के अनुसार, पंडाल का निर्माण कोलकाता के मधुपुर से आए कलाकारों ने किया है. इसे तैयार करने में करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

दक्षिण कालेश्वरी मंदिर की तर्ज पर तैयार हुआ पंडाल

पंडाल की भव्य बनावट और आकर्षक रोशनी पूजा परिसर की खूबसूरती बढ़ा रही है. पूजा समिति के शंभु सिंह और गुड्डू रेड्डी के अनुसार, पंडाल का निर्माण कोलकाता के मधुपुर से आए कलाकारों ने किया है. इसे तैयार करने में करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं.

4 / 5
पंडाल की सजावट और रोशनी को खास तौर पर आकर्षक बनाया गया है. मां दुर्गा के दर्शन के साथ भव्य पंडाल देखने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं. भारत माता पूजा समिति इस वर्ष दुर्गापूजा का 49वां आयोजन कर रही है. लगातार आयोजित हो रही इस पूजा का स्थानीय स्तर पर विशेष महत्व है.
फुल स्क्रीन में देखें

सात लाख रुपये की लागत से सजा मां का दरबार

पंडाल की सजावट और रोशनी को खास तौर पर आकर्षक बनाया गया है. मां दुर्गा के दर्शन के साथ भव्य पंडाल देखने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं. भारत माता पूजा समिति इस वर्ष दुर्गापूजा का 49वां आयोजन कर रही है. लगातार आयोजित हो रही इस पूजा का स्थानीय स्तर पर विशेष महत्व है.

5 / 5
मंदिर की शैली में बने पंडाल और रोशनी की सजावट के जरिए समिति ने इस बार श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की तैयारी की है. दुर्गापूजा के दौरान पूजा परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है. भव्य पंडाल और जगमगाती रोशनी के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

भारत माता पूजा समिति का 49वां आयोजन

मंदिर की शैली में बने पंडाल और रोशनी की सजावट के जरिए समिति ने इस बार श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की तैयारी की है. दुर्गापूजा के दौरान पूजा परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है. भव्य पंडाल और जगमगाती रोशनी के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन