17 अक्टूबर 2026 की टॉप 5 तस्वीरें: पटना की पांच बड़ी खबरें, खुले मां दुर्गा के पट, उमड़े भक्त, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी

Updated:
1 / 6
पटना में मां दुर्गा के पट खुले, भक्तों का उमड़ा सैलाब. वहीं, साइबर ठगी में 1.30 करोड़ की ठगी की घटना से हड़कंप. जानें पूरी खबर.
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में मां दुर्गा के पट खुले, भक्तों का उमड़ा सैलाब. वहीं, साइबर ठगी में 1.30 करोड़ की ठगी की घटना से हड़कंप. जानें पूरी खबर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
पटना में खुले मां दुर्गा के पट, उमड़े भक्त
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में खुले मां दुर्गा के पट, उमड़े भक्त

पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं. बंगाली अखाड़ा, पटना कालीबाड़ी और गर्दनीबाग समेत कई स्थानों पर बांग्ला विधि से पूजा-अर्चना, आरती और पुष्पांजलि में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. शनिवार को नवपत्रिका प्रवेश, सप्तमी पूजा और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान होंगे.

3 / 6
मनीषा के सुर, प्रीति का जलवा, डांडिया में झूमा पटना
फुल स्क्रीन में देखें

मनीषा के सुर, प्रीति का जलवा, डांडिया में झूमा पटना

प्रभात खबर डांडिया उत्सव में मिलर हाईस्कूल ग्राउंड, पटना में संगीत और गरबा की धूम रही. इंडियन आइडल फेम गायिका मनीषा करमाकर ने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झुमाया, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी की मौजूदगी ने उत्साह बढ़ा दिया. पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों ने डांडिया, गरबा और सेल्फी के साथ उत्सव के यादगार पल बिताए.

4 / 6
पटना में पूजा पंडालों को निर्बाध बिजली
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में पूजा पंडालों को निर्बाध बिजली

पटना में दुर्गापूजा के लिए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं. शहर के 425 से अधिक पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन मिल चुका है, जबकि डाकबंगला चौराहे के पंडाल का स्वीकृत लोड 150 किलोवाट है. महासप्तमी से पूजा समाप्ति तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम, अतिरिक्त तकनीकी कर्मियों और सुरक्षा इंतजामों की व्यवस्था की गई है.

5 / 6
पटना जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा कड़ी
फुल स्क्रीन में देखें

पटना जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा कड़ी

दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान पटना जंक्शन पर रोजाना करीब 2.5 से 3 लाख यात्रियों की आवाजाही हो रही है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और वेटिंग हॉल में जांच व निगरानी की जा रही है, जबकि जाम से निपटने और यात्रियों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं.

6 / 6
पटना में डिजिटल अरेस्ट, 1.30 करोड़ की ठगी
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में डिजिटल अरेस्ट, 1.30 करोड़ की ठगी

पटना में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के तीन मामलों में कुल 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की शिकायत सामने आई है. कंकड़बाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 66.80 लाख रुपये ठगने का आरोप है. आरोपितों ने खुद को पुलिस और जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग व गिरफ्तारी का डर दिखाया और आरटीजीएस के जरिये रकम ट्रांसफर करायी. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन