मार्च तक तैयार होगा मंदिरी नाला

Updated:
विज्ञापन

नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने मंदिरी नाला प्रोजेक्ट को मार्च, 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने मंदिरी नाला प्रोजेक्ट को मार्च, 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया है. सोमवार को मंदिरी नाले का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मंदिरी इलाके में रहने वाली बड़ी आबादी इस प्रोजेक्ट से प्रभावित है. सरकार की भी इस पर विशेष नजर है. इसलिए कमियों को दूर करते हुए जल्द प्रोजेक्ट पूरा किया जाये. इस दौरान नगर निगम आयुक्त अनिमेष पराशर समेत विभाग के कई अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे. पत्रकारों से मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसे भविष्य में गंगापथ से जोड़ा जायेगा. योजना के पूरा होने पर समस्या से निजात मिलेगी. मंदिरी नाले को कवर करते हुए 1289 मीटर लंबी स्मार्ट सड़क निर्माण का लक्ष्य है. इसे बनाने में 86.98 करोड़ खर्च होंगे. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यातायात प्रवाह में आसानी होगी. साथ ही बेली रोड से अशोक राजपथ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. वर्तमान में यात्रियों को डाकबंगला क्राॅसिंग, फ्रेजर रोड और गांधी मैदान से होकर गुजरना पड़ता है. निर्माण कार्य के पूरा होने पर करीब तीन लाख आबादी को सीधे फायदा होगा. बांसघाट शवदाह गृह के पास स्नान को बनेंगे दो तालाब : मंदिरी नाले के बाद नगर विकास मंत्री ने पटना स्मार्ट सिटी के तहत बांसघाट पर बन रहे आधुनिक विद्युत शवदाह गृह प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि बांसघाट पर पांच एकड़ में आधुनिक तकनीक से युक्त विद्युत शवदाह गृह का निर्माण 89.40 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है. यहां विद्युत मशीन और लकड़ी पर शव को जलाने की व्यवस्था रहेगी. शवदाह गृह के आगे दो तालाब बनाये जायेंगे, जिनमें गंगा नदी का पानी भरा रहेगा. इसमें लोग दाह संस्कार करने के बाद स्नान कर सकेंगे.आधुनिक शवदाह गृह बनने से बांस घाट पर शव जलाने वालों की संख्या भी बढ़ेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन