Patna : अकाउंटेंट के घर में घुस कर की मारपीट, तीन का सिर फोड़ा

Updated at : 24 May 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
Patna : अकाउंटेंट के घर में घुस कर की मारपीट, तीन का सिर फोड़ा

राजीव नगर थाने की वित्त कॉलोनी में कार पार्किंग विवाद में नवाेदय विद्यालय समिति के सीनियर अकाउंटेंट के घर में घुसकर पड़ाेसी व अन्य लाेगाें ने मारपीट की और तीन लोगों का सिर फोड़ दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : राजीव नगर थाने की वित्त कॉलोनी में कार पार्किंग विवाद में नवाेदय विद्यालय समिति के सीनियर अकाउंटेंट प्रवीण कुमार के घर में घुसकर पड़ाेसी व अन्य लाेगाें ने मारपीट की और दाे बेटे आर्यन व लक्ष्य के साथ ही उनके भतीजे विराज का सिर फोड़ दिया. आरोप यह भी है कि राइफल से लैस एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनकी प्रोफेसर पत्नी शिखा सिन्हा के साथ बदतमीजी की और पेट में राइफल के कुंदे से प्रहार किया. साथ ही घर का मेन गेट भी उखाड़ दिया और कार में तोड़फोड़ की. इस बाबत प्रवीण कुमार की पत्नी शिखा सिन्हा ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर 20 मई को केस दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपित सूरज और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दीपक पड़ोसी नीरज के घर में किरायेदार है. राजीव नगर थानाध्यक्ष रामानुज राम ने बताया कि वाहन की पार्किंग को लेकर मारपीट हुई थी. हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

कार लगाने काे लेकर पहले हुई थी बकझक

शिखा सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे लक्ष्य का जन्मदिन था, जिसको लेकर घर में पूजा-पाठ हो रहा था. कई मेहमान भी आये हुए थे. इसी दौरान कार लगाने को लेकर पड़ोसी नीरज से बहस हुई. उसके कुछ देर बाद ही नीरज कई लोगों को लेकर चला आया और मेन गेट को उखाड़ कर घर में घुस गया. उन लोगों के पास राइफल व अन्य हथियार भी थे. इसके बाद उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. उनके दो बेटे व भतीजे का सिर फट गया. शिखा सिन्हा ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि 18 जून, 2022 काे राजीवनगर थाने में रास्ते के अतिक्रमण काे लेकर आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पड़ोसी की बोरिंग रोड में ज्वेलरी की दुकान है.

धीरज ने कहा, घटना के दिन मैं कोलकाता में था

इस मामले में आरोपित व ज्वलेरी दुकानदार धीरज कुमार ने बताया कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं. जिस दिन की घटना बतायी जा रही है, उस दिन मैं पत्नी व बेटी के साथ कोलकाता में था. मेरे पास ट्रेन का टिकट व अन्य साक्ष्य हैं. उन लोगों ने ही छोटे भाई प्रमोद के साथ मारपीट की और वह अस्पताल में भर्ती है. उसने भी अपने फर्द बयान में मारपीट करने की जानकारी पुलिस को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन