युवक की पेट की मुख्य धमनी में था ब्लॉकेज, फोर्ट अस्पताल में एओर्टोप्लास्टी से हुआ सफल इलाज
डॉ. बीबी भारती, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट, फोर्ड हॉस्पिटल, पटना
Ford Hospital: पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में 21 साल के एक युवक की पेट की मुख्य धमनी में गंभीर ब्लॉकेज का एओर्टोप्लास्टी से सफल इलाज किया गया. डॉक्टरों ने बैलूनिंग से ब्लॉकेज खोला और स्टेंट लगाया. इलाज के बाद युवक का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है.
Ford Hospital: फोर्ड हॉस्पिटल पटना में 21 साल के साल के एक युवक की पेट की मुख्य धमनी (एब्डॉमिनल एओर्टा) में हुए ब्लॉकेज का सफलतापूर्वक एओर्टोप्लास्टी कर इलाज किया गया. शिवहर निवासी सुमन (बदला हुआ नाम) लंबे समय से अत्यधिक रक्तचाप की समस्या से परेशान था.
जांच के दौरान एब्डॉमिनल एओर्टा में ब्लॉकेज का पता चला. ब्लॉकेज की पुष्टि होने के बाद मरीज की एओर्टोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया. प्रक्रिया के दौरान बैलूनिंग के माध्यम से ब्लॉक हिस्से को खोला गया और वहां स्टेंट लगाया गया.
अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती, डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, डॉ. मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने एओर्टोप्लास्टी की.
डॉ. बी बी भारती के अनुसार, धमनी में सूजन (इंफ्लेमेशन) के कारण रक्त प्रवाह प्रभावित होने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी. अत्यधिक ब्लड प्रेशर दवा लेने के बाद ही नियंत्रित हो पाता था. फिलहाल इलाज के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर अब सामान्य है और उसकी स्थिति में सुधार है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए