ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं : ऋतुराज सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ इस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ इस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी है. श्री सिन्हा ने कहा कि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में हिंसा भड़काने की बात कर रही हैं, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है, तो वे इसका दोष दूसरे को दे रही हैं, जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखतीं ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल की स्थिति दिन- प्रतिदिन बद -से -बदतर होती जा रही है. एक महिला मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है और सिर्फ उलूल-जूलूल बातें कर अपनी कुशासन पर पर्दा डालने का काम कर रही हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन