ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी का हुआ विरोध तो जदयू ने कसा तंज, नेता बोले- 'करना पड़ा वामपंथ के भूत का सामना'
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Mar 2025 2:36 PM
ममता बनर्जी
Mamata Banerjee - JDU: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध किया था. इस मुद्दे पर वो काफी गुस्से में दिखीं. अब जदयू ने उनपर तंज कसा है.
Mamata Banerjee – JDU: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए अप्रवासियों के मुद्दे पर इमिग्रेशन विधेयक का समर्थन किया. लंदन में ममता बनर्जी के कार्यक्रम में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) छात्रों द्वारा गो बैक नारे लगाने पर नीरज कुमार ने तंज कसा. उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी को वामपंथ के भूत का सामना करना पड़ा. अब कह रही हैं कि ये लेफ्ट वाले हैं, लेकिन लेफ्ट वाले तो उनके सहयोगी हैं, फिर अब परेशानी क्यों?”
ममता को करना पड़ा था विरोध का सामना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़. एसएफआई के छात्र नेताओं ने गो बैक के नारे लगाए और बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों पर सवाल किए. वहीं, देश में अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए लाए गए इमिग्रेशन विधेयक का समर्थन करते हुए नीरज कुमार ने कहा, “ये विधेयक सही है. 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कौन चाहेगा कि बाहर से आकर लोग यहां रहें?”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: Bihar: कोर्ट और पुलिस मुख्यालय के नजदीक मिली सैकड़ों शराब की बोतलें, कुछ दूर पर बैठते हैं SP, चुप्पी पर उठ रहे सवाल
अमित शाह के बिहार दौरे पर क्या बोले
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर राजद की टिप्पणी पर नीरज कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, “बहुत अच्छी बात है कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में योगदान कर रही है, लेकिन नवीं पास तेजस्वी यादव कहते हैं कि बिहार को कुछ नहीं मिला. उम्मीद है कि अमित शाह जी उन्हें राजनीति का सही ज्ञान जरूर देंगे.”
इसे भी पढ़ें: गया के लोगों को मिली एक और सौगात, 30 किमी की दूरी घटकर रह जाएगी महज 5 किमी
सौगात-ए-मोदी पर विपक्ष पर हमला बोला
नीरज कुमार ने सड़क पर नमाज को लेकर चल रही बहस पर कहा, “ये राज्य का अपना मामला है, लेकिन बिहार ने मिसाल पेश की है. यहां इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है.” ईद पर ‘सौगात ए मोदी किट’ भेंट किए जाने को लेकर भी खूब बयानबाजी हो रही है. उद्धव ठाकरे की टिप्पणी को लेकर नीरज कुमार ने कहा, “उन्होंने आज तक किसी पर्व पर किसी को कोई सौगात दी है क्या? अगर प्रधानमंत्री मोदी ये सौगात दे रहे हैं, तो इसमें चुनाव कहां से आ गया? देश में अभी संसदीय चुनाव नहीं हो रहे, इसलिए ज्ञान का आतंक मत फैलाइए.”
इसे भी पढ़ें: बैजूबिगहा में अब भी मिलते हैं प्राचीन शहर और गुप्तकालीन विहार के अवशेष, जानें कहां है प्राचीन बौद्ध स्थल बैजूधाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










