महाराष्ट्र परीक्षा घोटाले का फरार आरोपी पटना से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए ले गयी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोपी अशोक कुमार साव पटना में एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसे महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Caught in Patna : महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिहार एसटीएफ ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में पटना के रुकनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के डमैल निवासी अशोक कुमार साव, पिता स्व. बाबूलाल साव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पटना में छिपे होने की मिली थी सूचना

एसटीएफ के अनुसार, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर रुकनपुरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की. महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित कोनगांव थाने में दर्ज कांड संख्या 0281/2026 में अशोक कुमार साव फरार चल रहा था. पुलिस को उसके पटना में छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाकर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

जून में दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के मुताबिक, कोनगांव थाने में यह मामला 27 जून 2026 को दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 318(4) और 61(2) के अलावा महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इसके साथ ही महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड और अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में कदाचार रोकथाम अधिनियम, 1982 की धाराएं भी लगायी गयी हैं.

महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा गया

गिरफ्तारी के बाद अशोक कुमार साव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया. एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय कर की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन