प्रेम संबंध में शादी करने से खफा प्रेमी व प्रेमिका के परिजन भिड़े

स्थानीय थाने की नूरा पंचायत स्थित थलपुरा गांव में सोमवार की रात प्रेम संबंध के बाद प्रेमी युगल द्वारा बीते रविवार को की गयी शादी दोनों के परिजनों को नागवार लगी.
मसौढ़ी : स्थानीय थाने की नूरा पंचायत स्थित थलपुरा गांव में सोमवार की रात प्रेम संबंध के बाद प्रेमी युगल द्वारा बीते रविवार को की गयी शादी दोनों के परिजनों को नागवार लगी. इसे लेकर दोनों के परिजन सोमवार की रात आपस में उलझ गये और जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान दहशत फैलाने की नीयत से हवा में चार चक्र फायरिंग भी की गयी. इससे गांव में दहशत व्याप्त हो गया.
बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामले को फिलहाल शांत करा दिया गया है. वहीं व्याप्त है. इसे देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है. पुलिस ने बताया कि शादी कर लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. पुलिस का कहना है कि जख्मी के संबंध में भी अभी जानकारी नहीं मिल पायी है.
घटना के विषय में बताया जाता है कि थलपुरा गांव के ज्ञानी पासवान के पुत्र व भुआली बिंद की पुत्री के बीच प्रेम संबंध पूर्व से चला आ रहा था. बीते रविवार को दोनों ने शादी कर ली. शादी कर लेना दोनों के परिजनों को नागवार लगा. इसी को लेकर सोमवार की रात दोनों के परिजन उलझ गये.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










