Lockdown : ट्रेनों का परिचालन बंद, 700 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 2:58 AM
कोरोना संक्रमण को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से ही यात्री ट्रेनों के परिचालन पर रोक है. सोमवार से शुरू हो रहे लॉकडाउन-थ्री में भी 17 मई तक यात्री टिकटों की बुकिंग रद्द रहेगी. ऐसे में 22 मार्च से लेकर 17 मई के बीच 56 दिनों में सिर्फ पूमरे को 18.48 लाख एडवांस रेल टिकट रद्द करना पड़ा है
प्रभात रंजन, पटना : कोरोना संक्रमण को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू से ही यात्री ट्रेनों के परिचालन पर रोक है. सोमवार से शुरू हो रहे लॉकडाउन-थ्री में भी 17 मई तक यात्री टिकटों की बुकिंग रद्द रहेगी. ऐसे में 22 मार्च से लेकर 17 मई के बीच 56 दिनों में सिर्फ पूमरे को 18.48 लाख एडवांस रेल टिकट रद्द करना पड़ा है. वहीं, प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से करीब 19 लाख रेल यात्री देश के विभिन्न हिस्सों में भी नहीं जा सके. यह रेल यात्री प्रदेश के किसी गांव या फिर शहर में फंसे है और लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं.
स्लीपर व एसी कोचों में 33 हजार सीटेंपूमरे जोन में रेल मंडलों की संख्या पांच है. इन रेल मंडलों से देश के सभी हिस्सों में एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही है, जिसके स्लीपर व एसी डिब्बे में लगभग 33,000 सीटें है. वहीं, इतने ही सीटों की संख्या लौटने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में भी हैं. इसके अलावा सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में दो से चार जेनरल डिब्बे के लगे होते हैं, जिसकी अग्रिम टिकट की बुकिंग नहीं होती है. रेलवे अधिकारी बताते है कि पूमरे की शत-प्रतिशत एक्सप्रेस ट्रेनें फुल होकर जाती व लौटती हैं. ट्रेनों के परिचालन बंद होने से ऑनलाइन बुक अग्रिम टिकट स्वत: रद्द हो गयी है और 30 से 35 प्रतिशत काउंटर टिकट को लॉकडाउन खत्म होने के बाद रद्द कर पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
सिर्फ आरक्षण व जेनरल टिकट की बुकिंग से 476 करोड़ का नुकसानपूमरे के सभी रेल मंडलों में एक्सप्रेस, इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेनें चलती है. इन ट्रेनों के आरक्षण व जेनरल टिकट बुकिंग से रोजाना रेलवे को 8.5 से 9 करोड़ राजस्व की प्राप्ति होती है. साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट, पार्सल बुकिंग व अन्य माध्यम से भी रेलवे को आमदनी होती है. स्थिति यह है कि लॉकडाउन में सिर्फ आरक्षण व जेनरल टिकट बुकिंग से 476 करोड़ का नुकसान हुआ है. साथ ही अग्रिम टिकट लिए यात्रियों को करीब 350 करोड़ रिफंड के रूप में लौटाना भी पड़ रहा है.
पूमरे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि जोन में एक दिन की टिकट बुकिंग से 8.5 से 9 करोड़ की आमदनी होती है, जो लॉकडाउन में बंद हो गया है. हालांकि, अब तक कितना नुकसान हुआ है. इसकी गणना की जा रही है. वहीं, नुकसान को कम करने के लिए बड़ी संख्या में मालगाड़ियों व पार्सल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










