लोजपा का टिकट यानी आगामी विस चुनाव में जीत की गारंटी : चिराग
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड चुनाव के परिणाम के बाद यह धारणा बन गयी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा) की टिकट यानी जीत की गारंटी है.
विज्ञापन
संवाददाता,पटना
लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड चुनाव के परिणाम के बाद यह धारणा बन गयी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा) की टिकट यानी जीत की गारंटी है. अपने चाचा पशुपति कुमार पारस का नाम लिये बिना कहा कि कुछ लोगों को मेरी पार्टी की सफलता रास नहीं आ रही है.ऐसे लोग ये पचा नहीं पा रहे हैं कि पार्टी दिन -प्रतिदिन कैसे पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. चिराग गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड में लोजपा का 24 वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कार्यकर्ता और नेताओं से कहा कि वे आलोचना पर ध्यान न देते हुए सिर्फ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें. चिराग ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के 100 % स्ट्राइक रेट सुनिश्चित करने कमर कस लें.मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की मजबूती के लिये सामूहिक प्रयास पर बल दिया. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने कहा दलितों को एकजुट रहना है.किसी के बहकावे में बिल्कुल नहीं आना है. एनडीए में हम सब एकजुट थे और आगे भी रहेंगे.इससे पहले चिराग ने पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्मभूषण स्व रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की.मौके पर सांसद अरुण भारती,वीणा देवी,राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी, भाजपा एमएलसी संजय मयूख और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










