Lightning Live Video: तेज बारिश और वज्रपात ने पटना में मचाया हड़कंप, बारिश ने टाली बड़ी अनहोनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 May 2025 3:26 PM

विज्ञापन
Lightning Live Video: तेज बारिश और वज्रपात ने पटना में मचाया हड़कंप, बारिश ने टाली बड़ी अनहोनी

Lightning Live Video: पटना में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बिहटा, मनेर, बिक्रम, नौबतपुर, दुल्हिनबाजार और पालीगंज क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई. कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई और लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आये.

विज्ञापन

Lightning Live Video, मोनु कुमार मिश्रा : पटना के बिहटा के सदिसोपुर देवी स्थान के पीछे एक तार के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. तेज धमाके के साथ बिजली गिरते ही पेड़ में आग लग गई और उसके नीचे बनी एक झोपड़ी भी इसकी चपेट में आ गई. देखते ही देखते झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. बिजली गिरने की यह घटना इतनी भयावह थी कि आस-पास के लोग दहशत में आ गए और कई लोग तुरंत घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे.

बड़ी अनहोनी टली

इस भयावह घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, जिसे एक बड़ी राहत माना जा रहा है. गनीमत रही कि मूसलाधार बारिश के कारण आग अपने आप ही बुझ गई और आस-पास के घरों में आग फैलने से रोक लग गई. स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन को सूचना दी गई. मौसम विभाग द्वारा पहले ही वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, ऐसे में लोगों को और सतर्क रहने की आवश्यकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन