पटना: साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्री का बैग चोरी, लैपटॉप-मोबाइल समेत जरूरी दस्तावेज गायब

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना जंक्शन के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहे अंबेश कुमार का बैग चोरी हो गया. बैग में लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और ज़रूरी दस्तावेज थे. इसी बीच राजेंद्र नगर टर्मिनल पर एक मोबाइल चोर पकड़ा गया.

विज्ञापन

Patna Crime News : साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहे अंबेश कुमार का बैग बदमाशों ने चोरी कर लिया. बैग में लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान थे. घटना पटना जंक्शन के समीप की बतायी गयी है. इस संबंध में अंबेश कुमार के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना जंक्शन के पास चोरी हुआ बैग

अंबेश कुमार ने रेल पुलिस को बताया कि वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान पटना जंक्शन के समीप उनका बैग चोरी हो गया. उन्होंने घटना की जानकारी जीआरपी को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजेंद्र नगर टर्मिनल पर मोबाइल चोरी करते एक पकड़ाया

राजेंद्र नगर टर्मिनल पर गरीब रथ एक्सप्रेस में मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को यात्रियों ने पकड़ लिया. हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा. पकड़े गये बदमाश की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है. उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

दो युवकों ने यात्री का मोबाइल चुराया

बताया जाता है कि आलमगंज निवासी देव संत राजेंद्र नगर टर्मिनल से गरीब रथ में सवार होकर यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया और भागने लगे. संत कुमार ने दोनों को देख लिया और उनका पीछा करना शुरू कर दिया.

एक बदमाश गिरा, दूसरा साथी भाग निकला

पीछा करने के दौरान एक बदमाश गिर गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला. यात्रियों ने गिर पड़े बदमाश को पकड़ लिया. ट्रेन के बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचने के बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया. पकड़े गये सन्नी कुमार के पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

कुंदन कुमार की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, सन्नी कुमार का साथी कुंदन कुमार मौके से फरार हो गया. सन्नी और कुंदन दोनों राघोपुर दियारा के रहने वाले हैं. जीआरपी फरार आरोपित कुंदन कुमार की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन