तेजस्वी यादव हाजिर हो…कोर्ट से आया फरमान, लैंड फार जॉब मामले में 13 को आयेगा फैसला

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी यादव हाजिर हो…कोर्ट से आया फरमान, लैंड फार जॉब मामले में 13 को आयेगा फैसला

Land for Jobs Case: दिल्ली की राउस एवेन्यू सीबीआई विशेष कोर्ट के स्पेशल जज डॉ विशाल गोगने ने सुनवाई पूरी कर ली है. वो अपना फैसला 13 अक्टूबर को सुनायेंगे.

विज्ञापन

Land for Jobs Case: पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है. दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट लैंड फार जॉब मामले में 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे फैसला सुनायेगा. फैसला के वक्त कोर्ट ने सभी आरोपियों को पेश होने का निर्देश दिया है. दिल्ली की राउस एवेन्यू सीबीआई विशेष कोर्ट के स्पेशल जज डॉ विशाल गोगने ने सुनवाई पूरी कर ली है. वो अपना फैसला 13 अक्टूबर को सुनायेंगे.

सुनवाई पूरी, सीबीआई ने रखा पक्ष

सीबीआई के विशेष जज विशाल गोगने की कोर्ट ने दोनों पक्षों को अपनी लिखित दलीलें जमा करने का आदेश दिया था. लालू यादव की दलील पर जवाब देते हुए CBI ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के गिफ्ट पर आश्चर्य व्यक्त किया. सीबीआई ने कहा कि यह कैसे संभव है कि जिनके पास पैसे नहीं हैं, जो गरीब लोग हैं, वह तत्कालीन मुख्यमंत्री को गिफ्ट दे रहे हैं. CBI का दावा रहा कि इस मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है.

सबको फैसले का इंतजार

इस मामले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आरोपित हैं. काफी लंबे समय से चल रहे इस मामले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं. कोर्ट के इस निर्देश के बाद बिहार के सियासी गलियारे में भी सरगर्मी बढ़ गई है. राजद समर्थकों का कहना है कि यह मामला राजनीतिक साजिश है, जबकि विपक्ष का आरोप है कि लालू यादव और उनके परिवार ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया. 13 अक्टूबर को आने वाला फैसला बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी बड़ा असर डाल सकता है.

Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, सरकार ने भी खोला रियायतों का पिटारा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन