139 करोड़ के निवेश के लिए 13 औद्योगिक यूनिट को बियाडा क्षेत्र में जमीन आवंटित

Updated:
विज्ञापन
139 करोड़ के निवेश के लिए 13 औद्योगिक  यूनिट को बियाडा क्षेत्र में जमीन आवंटित

उद्योग सचिव और बिहार एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) के निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक में मंगलवार को 139.57 करोड़ के निवेश के लिए 13 औद्योगिक इकाइयों को भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड आवंटित किये गये हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

उद्योग सचिव और बिहार एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) के निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में परियोजना मंजूरी समिति (पीसीसी) की बैठक में मंगलवार को 139.57 करोड़ के निवेश के लिए 13 औद्योगिक इकाइयों को भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड आवंटित किये गये हैं. संबंधित औद्योगिक यूनिट लगाने के लिए 11.52 एकड़ जमीन आवंटित की गयी है. बियाडा की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन औद्योगिक यूनिटों में 1010 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार हासिल हाेने की संभावना बनी है. ये संभावित निवेश वस्त्र एवं चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, प्लास्टिक,सीमेंट,विनिर्माण और सीबीजी सीबीजी (संपीड़ित बायोगैस) सेक्टर में हैं. बिहार के इन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों पटना, बेगूसराय, पूर्णिया, दरभंगा, औरंगाबाद, बक्सर और वैशाली आदि में भूमि आवंटित की गयी है. बैठक में बियाडा के वरिष्ठ अफसर और आवेदक निवेशक थे. 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

पटना. बियाडा की बंद या विवादित इकाइयों को दोबारा चालू करने का अवसर दिया गया है. अब इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की मंजूरी तीन से सात सात दिन में कर दी जायेगी. प्लॉट का शुल्क दर एक फीसदी होगी.

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन