झारखंड में चुनाव प्रचार करने जायेंगे लालू प्रसाद
झारखंड में विधानसभा का चुनाव प्रचार करने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद वहां जायेंगे.
संवाददाता,पटना झारखंड में विधानसभा का चुनाव प्रचार करने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद वहां जायेंगे. इसका कार्यक्रम अभी तैयार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद राजद के अलावा इंडिया गठबंधन के दूसरे घटक दलों की महत्वपूर्ण सीटों पर भी चुनाव प्रचार कर सकते हैं. राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव वहां स्थायी कैंप किये हुए हैं. इधर बिहार में भी राजद महागठबंधन की चारों सीटों पर चुनाव कैंपन शुरू करने जा रहा है. स्टार प्रचारकों के अलावा चारों सीटों के सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए चुनाव कैंपेन के लिए लोग उतारे जायेंगे. महिला नेताओं को चुनाव कैंपेन में अहम भूमिका दी जायेगी. प्रत्येक सीट पर बूथ लेवल कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है. बूथ पर अधिक से अधिक वोटर लाने के लिए वरिष्ठ और प्रभावी नेता लगाये जा रहे हैं. खासतौर पर राजद संगठन के स्तर पर बड़ी तैयारी कर रहा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए