जल्द पदभार संभाल सकते हैं केके पाठक
राज्य सरकार ने छुट्टी पर चल रहे आइएएस अधिकारी केके पाठक की पोस्टिंग राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य के पद पर की है, पर अभी तक उन्होंने अपने पद पर योगदान नहीं दिया है.
संवाददाता,पटना राज्य सरकार ने छुट्टी पर चल रहे आइएएस अधिकारी केके पाठक की पोस्टिंग राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य के पद पर की है, पर अभी तक उन्होंने अपने पद पर योगदान नहीं दिया है. राजस्व पर्षद के सूत्रों के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में वे इस पद पर योगदान दे सकते हैं. फिलहाल राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य के अतिरिक्त प्रभार के रूप में विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद काम देख रहे हैं. पिछले दिनों राज्य सरकार ने केके पाठक का तबादला शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर किया था, लेकिन केके पाठक ने वहां पदभार ग्रहण नहीं किया. इसके बाद राजस्व विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में उनकी पोस्टिंग की अधिसूचना रद्द कर दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए