खादी मॉल में मधुबनी की साड़ियों की धूम, जून भर 50 प्रतिशत की छूट

Khadi Mall: 4,000 रुपये से शुरू होकर 45,000 रुपये तक की कीमत की साड़ियों की खूब हो रही बिक्री. डिजिटल प्रिंट और हैंड प्रिंट की मधुबनी साड़ियों और सूट की खूब हो रही डिमांड
Khadi Mall: पटना. पटना और मुजफ्फरपुर के खादी मॉल में इन दिनों मधुबनी की साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है. पारंपरिक मिथिला कला और आधुनिक डिजाइन को अपने में समेटे ये साड़ियां न सिर्फ बिहार की सांस्कृतिक पहचान हैं, बल्कि आज की ऑफिस जाती महिलाओं की भी पहली पसंद बनती जा रही हैं. कॉलेज के फेयरवेल से लेकर घर के शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों, सरकारी समारोह आदि अवसरों के लिए ये एक बेहतर विकल्प है.
महिलाओं को लुभा रहा मिथिला की पारंपरिक कला
खादी मॉल में मधुबनी की साड़ियों की कीमत 4,000 रुपये से 45,000 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग की महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी चुन रही हैं. यहां डिजिटल प्रिंट और हैंड प्रिंट दोनों तरह की साड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. मधुबनी की सुंदरता और बिहार की पारंपरिक पहचान को अपने परिधान में समेटना चाहते हैं, तो खादी मॉल में 30 जून तक का मौका है.
ट्रांसपोर्ट नगर से आई सुशीला देवी ने बताया कि “यहां मधुबनी की साड़ियों की इतनी विविधता है कि एक बार देखने पर ही पसंद आ जाती हैं. कीमत भी बेहद उचित हैं और देखने में सुंदर.”
30 जून तक खादी मॉल में 50 प्रतिशत तक की छूट
खादी मॉल में इस समय सिर्फ मधुबनी साड़ियां ही नहीं, बल्कि मधुबनी प्रिंट वाले सूट, सिल्क सूट, रॉ सिल्क, घीचा सिल्क, कॉटन सूट और साड़ियों की भी कई आकर्षक वेरायटी उपलब्ध हैं. इसके अलावा महिलाएं यहां से पारंपरिक दुपट्टे, गमछे और बिहार की प्रसिद्ध जर्दालु आम भी खरीद सकती हैं. पुरुषों के लिए भी यहां कई प्रकार के सिल्क और कॉटन बंडी, हाफ एवं फुल शर्ट उपलब्ध है.
पटना वासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि 1 जून से 30 जून तक खादी मॉल में 50 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है.
Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




