ePaper

Jharkhand Election 2024: झारखंड में जदयू ने इतनी सीटों पर दावा ठोका, नीतीश कुमार के पास पहुंची लिस्ट

Updated at : 15 Oct 2024 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024: झारखंड में जदयू ने इतनी सीटों पर दावा ठोका, नीतीश कुमार के पास पहुंची लिस्ट

Jharkhand Election 2024: पटना में पत्रकारों से बात करते हुए खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में हम लोग 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. एनडीए के साथ में चुनाव लड़ना चाहते हैं. 11 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: पटना. आज दोपहर बाद साढे तीन बजे चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा कर सकता है. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. हालांकि जदयू ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो पटना पहुंच गये हैं. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए खीरू महतो ने कहा कि झारखंड में हम लोग 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. एनडीए के साथ में चुनाव लड़ना चाहते हैं. 11 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दी है.

दो सीटों पर लड़ने का सवाल ही नहीं

भाजपा झारखंड में जदयू को दो सीट देने को तैयार है. मौजूदा विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री राजा पीटर को इस बार टिकट दिए जाने की चर्चा है. पत्रकरों के इस सवाल पर खीरू महतो ने कहा कि दो सीटों पर लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने कहा कि मीडिया अनुमान लगा रहा कि दो सीट हमको एनडीए में मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि विकास, विस्थापन आयोग बने यह सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा हमारे लिए है. झारखंड की जनता बदलाव चाहती है. सीएनटी एक्ट पर हेमंत सरकार ने कुछ नहीं किया, सिर्फ मंईयां सम्मान योजना से महागठबंधन को वोट नहीं मिलेगा.

Also Read: Navratri: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अशोक चौधरी से भी मिले खीरू महतो

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा दिल्ली से पटना आ गये हैं. वे झारखंड के नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक कर सकते हैं. अपने पटना प्रवास के दौरान झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की है. अशोक चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके आवास पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो और झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी से मुलाकात हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन