जहानाबाद का टॉप-10 कुख्यात अपराधी मुन्ना कुमार पटना से गिरफ्तार, ज्वैलरी कारोबारी से लूटकांड में था वांछित

Updated:
विज्ञापन

मुन्ना कुमार की फाइल फोटो

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने जहानाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल मुन्ना कुमार को पटना के दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी ज्वैलरी कारोबारी से हुई लूट की घटना के मामले में की गई है.

विज्ञापन

Jehanabad Criminal Munna Kumar Arrested: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने जहानाबाद जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल मुन्ना कुमार को पटना के दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की टीम ने घुड़दौड़ रोड, रामकृष्ण नगर इलाके में छापेमारी कर उसे पकड़ा. गिरफ्तार मुन्ना कुमार इसी इलाके का रहने वाला बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्वैलरी कारोबारी से लूटकांड में था वांछित

मुन्ना कुमार की गिरफ्तारी 21 दिसंबर 2025 को जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना के मामले में की गई है. पुलिस के अनुसार, सीनू ज्वेलर्स के मालिक अनिल कुमार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान विद्या मंदिर स्कूल के पास दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर रोक लिया.

बदमाशों ने अनिल कुमार से 1.50 लाख रुपये नकद और 20 ग्राम सोना लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान इस वारदात में मुन्ना कुमार की संलिप्तता सामने आई थी.

पटना, जहानाबाद और सारण में दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुन्ना कुमार पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ पटना, जहानाबाद और सारण जिले के अलग-अलग थानों में लूट और डकैती समेत छह से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. जहानाबाद पुलिस की वांछित अपराधियों की सूची में भी उसका नाम शामिल था. लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी.

एसटीएफ की कार्रवाई को बड़ी सफलता

मुन्ना कुमार की गिरफ्तारी को अपराध नियंत्रण की दिशा में बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पूर्व की घटनाओं में उसकी भूमिका के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन