Video: ’78 के लालू और 77 साल के मंगनीलाल…’ जदयू ने वीडियो के जरिए राजद नेतृत्व पर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन
जदयू ने तैयार किया वीडियो

Video: राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल बनाए गए तो जदयू ने वीडियो बनाकर राजद के नेतृत्व को घेरा है. आरजेडी की कमान बुजुर्ग लोगों के हाथों में है, इसे मुद्दा बनाकर तेजस्वी को भी निशाना बनाया है.

विज्ञापन

जगदानंद सिंह की जगह अब राजद की कमान बिहार में मंगनीलाल मंडल के हाथों में सौंपी गयी है. उन्हें राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. मंगनीलाल मंडल के ही नेतृत्व में राजद बिहार चुनाव की तैयारी में जुटा है. इधर, मंगनीलाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो जदयू ने निशाना साधा है. लालू यादव और मंगनीलाल मंडल की उम्र को मुद्दा बनाकर नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं. एक वीडियो जारी करके जदयू ने राजद सुप्रीमो और तेजस्वी यादव को घेरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जदयू ने राजद को घेरा

जदयू ने आरजेडी नेताओं को घेरते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया X पर शेयर किया है. जदयू ने लिखा- ‘दिन-रात ‘युवा नेतृत्व’ का भोंपू बजाकर युवाओं को गुमराह करने वाली RJD ने युवाओं के साथ ही घोटाला कर दिया.नए युवा चेहरों को दरकिनार कर एक रिटायर्ड नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर तेजस्वी ने ये स्वीकार कर लिया कि उनके लिए युवा नेतृत्व या सामाजिक न्याय सिर्फ सत्ता हथियाने की एक स्ट्रैटजी है.’

ALSO READ: Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के हालात, कमला बलान नदी उफनाई, दरभंगा में दर्जन भर गांवों का संपर्क टूटा

लालू और मंगनीलाल को जदयू ने घेरा

जदयू ने जो वीडियो तैयार किया है उसमें सवाल किया गया है कि राजद में युवा नेतृत्व कहां है. जब 78 साल के लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष और 77 साल के मंगनीलाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष हैं. जदयू ने कहा कि दोनों नेता उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां लोग जिम्मेदारी से मुक्ति चाहते हैं. लेकिन राजद इन्हीं थके हारे, लटके-झूलते कंधों पर अपनी पार्टी का भविष्य टिका रही है.

तेजस्वी पर भी साधा निशाना

जदयू ने तेजस्वी यादव को भी घेरा और कहा कि तेजस्वी मंच से कहते हैं कि युवाओं को आगे आना चाहिए. लेकिन हकीकत कुछ और है. बूढ़ों के हाथों में पार्टी की कमान है. युवा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की असली शक्ति परिवार के ही अंदर है. युवाओं के साथ छलावा का आरोप लगाकर परिवारवाद पर हमला जदयू ने बोला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन