जेडीयू का कार्यकर्ता महासम्मेलन : गांधी मैदान की ओर नहीं जायेंगे वाहन
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Feb 2020 7:54 AM
भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर रविवार को पासधारक व प्रशासनिक वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी.
पटना : भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर रविवार को पासधारक व प्रशासनिक वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी. गांधी मैदान की ओर जाना हो तो ट्रैफिक प्लान देख कर निकलें वर्ना परेशानी होगी.
गांधी मैदान में आयोजित जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता महासम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने उस दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है जो सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक व यातायात सामान्य होने तक जारी रहेगा. केवल एंबुलेंस, शववाहन, न्यायिक सेवा से जुड़े वाहन व पासधारक वाहनों को इस दौरान प्रतिबंधों से छूट मिलेगी.
मार्ग जिन पर होगी रोक
डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक का मार्ग मात्र पासधारक वाहनों व प्रशासनिक वाहनों के जाने व वापस लौटने के लिए सुरक्षित रहेगा. n डाकबंगला से पूरब की ओर जाने वाले वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेंंद्र पथ की ओर जाने दिया जायेगा. न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. रामगुलाम चौक से पश्चिम, जेपी गोलंबर की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.
अशोक राजपथ में गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम कारगिल चौक की तरफ वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.
खजांची रोड से बारीपथ की ओर आवागमन होगा और गोविंद मित्रा रोड और मखनियां कुआं रोड से आवागमन चालू रहेगा.
ठाकुरबाड़ी मोड़ से पश्चिम बाकरगंज व आइएमए हॉल से गांधी मैदान की ओर वाहन नहीं चलेंगे
बुद्धमार्ग में कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा तक पूरब की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे.
वाहनों को आयकर गोलंबर से पूरब डाकबंगला चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा.
वैकल्पिक मार्ग
पूरब से अशोक राजपथ होकर पटना जंक्शन, गांधी मैदान जाने वाले वाहन अशोक राजपथ में गांधी चौक से भिखना पहाड़ी मोड़ होते हुए बारीपथ मछुआ टोली से दिनकर गोलंबर, नाला रोड, अप्सरा गोलंबर, सीडीए बिल्डिंग से पटना जंक्शन जा सकती है.
पूरब से अशोक राजपथ होकर पटना हवाई अड्डा, आइजीआइएमएस, दानापुर स्टेशन जाने वाले वाहन अशोक राजपथ में गांधी चौक-भिखना पहाड़ी मोड़, बारीपथ, मछुआटोली, दिनकर गोलंबर, नाला रोड, सीडीए बिल्डिंग, पटना जंक्शन, जीपीओ, आरब्लॉक, हाउसिंग रोड होते हुए अथवा नाला रोड ,भट्टाचार्या चौराहा, डाकबंगला चौराहा, बेली रोड होकर जा सकती है.
पश्चिम से दानापुर, सगुना मोड़, दीघा से अशोक राजपथ, गांधी मैदान पीएमसीएच की ओर जाने वाले वाहन दीघा आशियाना अथवा नहर रोड रुपसपुर होते हुए बेली रोड, कोतवाली टी तक आयेंगी एवं वहां से दाहिने बुद्धमार्ग, जंक्शन, डाकबंगला चौराहा अथवा सीडीए बिल्डिंग होते हुए गोविंद मित्रा रोड होकर जा सकते है.
पश्चिम से दानापुर, सगुना मोड़, दीघा से जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, एनएमसीएच की ओर जाने वाले वाहन दीघा आशियाना के अलावा नहर रोड होते हुए बेली रोड से कोतवाली टी तक आयेंगे व वहां से पटना जंक्शन अथवा जीपीओ गोलंबर के ऊपर से पुरानी बाइपास होते हुए एनएमसीएच जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










