दूसरे चरण की सभी पांच सीटों पर जीतेंगे एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी: जदयू

पटना. जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, मीडिया पैनलिस्ट डाॅ मधुरेंदु पांडेय और मनोरंजन गिरी ने राज्य में दूसरे चरण की सभी पांच सीटों पर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है.
पटना. जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, मीडिया पैनलिस्ट डाॅ मधुरेंदु पांडेय और मनोरंजन गिरी ने राज्य में दूसरे चरण की सभी पांच सीटों पर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है. इसमें पूर्णिया, बांका, भागलपुर, किशनगंज और कटिहार लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं. पार्टी नेताओं ने कहा कि बिहार आम जनता विकास परक राजनीति से प्रभावित होकर जदयू के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है. इस लोकसभा चुनाव में मतदान में हिस्सा लेने वाले आम जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर जनता ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है. राजद नेताओं द्वारा निरंतर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजद नेता अपनी हार को भांपते हुए अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




