IRCTC/Indian Railways Update : बिहार से मुंबई व दिल्ली के लिए चलेंगी ये तीन ट्रेनें, जानें Time-Table समेत अन्य सभी जानकारियां
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Oct 2020 8:00 AM
IRCTC/Indian Railways Update, Bihar Special Train, dibrugarh new delhi rajdhani, kamakhya lokmanya tilak express, Time Table : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा डिब्रूगढ़ से नयी दिल्ली के लिए दो जोड़ी व कामाख्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. तीनों स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी.

डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी स्पेशल (साप्ताहिक), डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) व कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन चलेगी.
02503 डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 अक्तूबर से प्रत्येक गुरुवार को, जबकि 02504 नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार को होगा. यह ट्रेन पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर व हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी.
02505 डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली स्पेशल 12 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को, जबकि 02506 नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल 15 अक्तूबर से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को चलेगी. यह ट्रेन पूर्व मध्य रेल के बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी. 02519 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल 18 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को, जबकि 02520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल 15 अक्तूबर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.
Posted by : Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए