इंटर व मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा कल से

Updated at : 30 Apr 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर व मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा कल से

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर व मैट्रिक विशेष व इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 की शुरुआत दो मई से होगी

विज्ञापन

– इंटर में शामिल होंगे 52,390 परीक्षार्थी

– मैट्रिक में शामिल होंगे 62,273 परीक्षार्थी

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर व मैट्रिक विशेष व इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 की शुरुआत दो मई से होगी. इंटर विशेष परीक्षा में 6,628 परीक्षार्थी तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा में 45,762 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस प्रकार इंटर विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 52,390 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है, जिनके लिए परीक्षा का आयोजन राज्य के 110 परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा. इंटर परीक्षा के पहले दिन दो मई को प्रथम पाली में 9:30 बजे से 12:45 बजे तक विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा आयोजन किया जायेगा. द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए जीव विज्ञान विषय, कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए इतिहास, विषय तथा वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी. इन परीक्षा के लिए पटना जिला में 3,001 परीक्षार्थियों के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने व समझने के लिए दिया गया है. सभी विषयों में ओएमआर उत्तर पत्रक एवं उत्तरपुस्तिका दोनों प परीक्षार्थी का फोटो सहित सभी विवरण प्री-प्रिंटेड रहेगा. इंटर परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 14 से 15 मई को होगा. विशेष व कंपार्टमेंट परीक्षा 13 मई को समाप्त हो जायेगी.

मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होंगे 62,273 परीक्षार्थी

मैट्रिक विशेष परीक्षा में 7621 परीक्षार्थी तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा में 54,652 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस प्रकार मैट्रिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 62,273 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसके लिए 141 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. दो मई को प्रथम पाली में 9:30 बजे से 12:45 बजे तक मातृभाषा के अंतर्गत हिंदी, बांग्ला, उर्दू एवं मैथिली विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. द्वितीय पाली में दो बजे से 5:15 बजे तक द्वितीय भारतीय भाषा के अंतर्गत संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी विषय की परीक्षा होगी. इस परीक्षा के लिए पटना जिले में 2954 परीक्षार्थियों के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक विशेष व कंपार्टमेंट परीक्षा सात मई को समाप्त हो जायेगी.

चहारदीवारी कूदकर अंदर प्रवेश करने पर दो वर्ष के लिए परीक्षा से होंगे निष्कासित

परीक्षा को लेकर समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सभी परीक्षार्थी भीड़-भाड़ से बचने के लिए तथा ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर लेंगे. परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद कर दिया जायेगा. प्रथम पाली में 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगी और नौ बजे तक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा. इसी प्रकार द्वितीय पाली में एक बजे से प्रवेश शुरू हो जायेगा. तथा 1:30 बजे केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा. परीक्षा केंद्र पर चाहरदीवारी से कूदकर या गेट पर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा में प्रवेश करने पर संबंधित परीक्षार्थियों को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. तथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन