पुस्तक में मिलेगी पटना और दरभंगा जिला की समग्र जानकारी

Updated:
विज्ञापन

पुस्तक के रूप में मिलेगी पटना और दरभंगा जिला की समग्र जानकारी अब आम लोगों के उपलब्ध हो सकेगी.

विज्ञापन

, जिला गजेटियरों की पांडुलिपियों पर लगी मुहर संवाददाता, पटना पुस्तक के रूप में मिलेगी पटना और दरभंगा जिला की समग्र जानकारी अब आम लोगों के उपलब्ध हो सकेगी. इसे लेकर दोनों जिला गजेटियरों की पांडुलिपियों को अंतिम रूप से अनुमोदित कर प्रकाशन का निर्णय बुधवार को ‘राज्य स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति’ की बैठक में लिया गया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में इस संबंध में विस्तार से चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों के लिए जिलावार गजेटियर तैयार किया जाना है. जिलास्तर पर ‘जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति’ गजेटियर के पांडुलिपियों की समीक्षा करती है. इसके बाद राज्य स्तर पर ‘राज्य स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति’ द्वारा समीक्षा और अंतिम रूप से अनुमोदन किया जाता है. दरअसल जिला गजेटियर में जिलों की समग्र जानकारी पुस्तक के रूप में उपलब्ध कराई जाती है. इसके माध्यम से कोई भी नागरिक अपने या अन्य जिलों की पूरी जानकारी एक साथ प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा बिहार के पुराने 11 जिलों का जिला गजेटियर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसमें पटना, गया, शाहाबाद, सारण, चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और पूर्णियां जिला शामिल हैं. गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2016 में जिलावार गजेटियर प्रकाशन का निर्णय लिया गया था. इसी क्रम में वर्ष 2018 में सारण जिले का जिला गजेटियर का पुनरीक्षण और प्रकाशन किया गया. साथ ही वर्ष 2020 में पटना और दरभंगा जिला का गजेटियर प्रकाशन के लिए इन्हें पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया था. समिति द्वारा समय-समय पर गजेटियर के पांडुलिपियों की समीक्षा भी की गई. पूर्व में 19 जनवरी 2024 को बैठक में राज्य स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक में अपर मुख्य सचिव और समिति सदस्यों के निर्देश के अनुसार दोनों जिलों के गजेटियरों की पांडुलिपियों में आवश्यक सुधार कर लिया गया था. ये रहे मौजूद बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, एलएनएमयू दरभंगा के इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो रत्नेश्वर मिश्र, पटना विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो इम्तियाज अहमद, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान बिहार क्षेत्रीय शाखा के मानद सदस्य प्रो रविन्द्र कुमार वर्मा, जेडी वीमेंस कॉलेज की सेवानिवृत्त सह-प्राध्यापक डॉ नंदिनी मेहता, बिहार लोक वित्त एवं नीति संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ॰ बख्शी अमित कुमार सिन्हा, बिहार लोक वित्त एवं नीति संस्थान की सहायक प्राध्यापक डॉ वर्णा गांगुली, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सेवानिवृत्त संरक्षण अधिकारी डॉ सतेन्द्र कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन