INDO-NEPAL Border : बॉर्डर पर सख्ती! दोनों देशों ने मिलकर बनाया प्लान, जानिए नई सरकार बनने से पहले क्या होने वाला है खास

INDO-NEPAL Border की सुरक्षा को लेकर बैठकी की AI तस्वीर
India Nepal Border Security : बिहार में नई सरकार बनने से पहले भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक्शन शुरू होता नजर आ रहा है. भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ाने को लेकर मोतिहारी में अहम बैठक. 5312 सीमा स्तंभों के सर्वे और रखरखाव पर बनी संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई है. खबर में जानिए क्या है पूरी योजना.
India Nepal border security : बिहार में नई सरकार बनने से पहले भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक्शन शुरू होता नजर आ रहा है. मोतिहारी में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सर्वेक्षण और सीमा स्तंभों के रखरखाव को लेकर संयुक्त रणनीति तैयार की गई है. मोतिहारी में आयोजित पहली फील्ड सर्वे टीम की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने भाग लिया. सीमा से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. यह बैठक सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित था. India Nepal joint प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
सात सीमावर्ती जिलों पर विशेष फोकस
बैठक में बिहार के सात सीमावर्ती जिले किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण से जुड़ी नीतिगत समस्याओं और मुद्दों पर बातचीत की. इन जिलों में सीमा स्तंभों की स्थिति, उनकी पहचान और रखरखाव से जुड़े मुद्दे लंबे समय से प्राथमिकता में रहे हैं, लेकिन इन पर ठीक तरीके से काम नहीं हो पा रहा था. अब इन्हें तेजी से सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.
सीमा स्तंभों के रखरखाव और दोबारा बनाने पर सहमति
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने boundary pillars, रखरखाव, क्षतिग्रस्त या लापता स्तंभों को दोबारा लगाने और उनकी नियमित निगरानी को लेकर द्वीपक्षीय योजना तैयार की है. INDO-NEPAL Border पर कुल 5,312 सीमा स्तंभ लगे हैं. इनकी देखरेख और पुनर्निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच समन्वित प्रयासों को तेज करने पर सहमति बन गई है.
दोनों देशों के अधिकारियों की मौजूदगी ने बढ़ाया महत्व
इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सर्वे ऑफ इंडिया, वन विभाग के अधिकारी सहित नेपाल के सीमावर्ती जिलों के डीएम और सर्वे अधिकारी भी शामिल हुए. दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त भागीदारी ने इस पहल को और अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं.
समन्वय मजबूत होने से सीमा प्रबंधन होगा बेहतर
उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री Vijay Kumar Sinha ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सर्वेक्षण और सीमा स्तंभों के रखरखाव को लेकर यह पहली बैठक है. उन्होंने भरोसा दिखाया कि इस पहल से भारत और नेपाल के बीच आपसी समन्वय और अधिक मजबूत होंगे, जिससे सीमा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था में सुधार होगा.
Also Read : बिहार में इन 4 शहरों में नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्स.कॉम बतौर असिसटेंट न्यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




