दानापुर में अवैध बालू पर पुलिस का शिकंजा, 11 ट्रैक्टर जब्त, सात चालक गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई में जब्त ट्रैक्टर
दानापुर में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 11 बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. सात चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
Patna News : दानापुर में अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 11 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. वहीं सात चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त छापेमारी
एसडीपीओ अजीत कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिक्रम क्षेत्र से अवैध बालू लाकर सगुना मोड़-खगौल रोड पर बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 11 ट्रैक्टर जब्त किए और सात चालकों को गिरफ्तार कर लिया.
चालान नहीं दिखा सके चालक
एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान जब चालकों से बालू परिवहन का वैध चालान मांगा गया तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. बिना चालान के अवैध बालू का परिवहन कर उसकी बिक्री की जा रही थी.
खनन निरीक्षक के बयान पर दर्ज हुआ मामला, भेजे गये जेल
खनन निरीक्षक के बयान पर ट्रैक्टर चालकों और मालिकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार चालकों की पहचान सुग्रीव राय (पोखरा, मनेर), हलचल कुमार (लोदीपुर, मनेर), रमेश कुमार (मुबारकपुर, शाहपुर), बबन कुमार (कृषि फार्म, शाहपुर), मुकेश कुमार (लोदीपुर, मनेर), रामाशंकर कुमार और कृष्ण कुमार (मुबारकपुर) के रूप में हुई है. एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी गिरफ्तार चालकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










