छात्रों के लिए अच्छी खबर, इस बार IIT में प्रवेश को 12वीं में 75% मार्क्स जरूरी नहीं

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2020 6:33 AM

विज्ञापन

इस बार जेइइ एडवांस में बैठने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिलने वाली है. एडवांस में सफल स्टूडेंट्स अगर 12वीं में 75% मार्क्स या टॉप 20 पर्सेंटाइल में शामिल नहीं भी हैं, तो भी उनका एडमिशन इस बार आइआइटी में हो जायेगा.

विज्ञापन

पटना : इस बार जेइइ एडवांस में बैठने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिलने वाली है. एडवांस में सफल स्टूडेंट्स अगर 12वीं में 75% मार्क्स या टॉप 20 पर्सेंटाइल में शामिल नहीं भी हैं, तो भी उनका एडमिशन इस बार आइआइटी में हो जायेगा. ज्वाइंट इंप्लिमेंटेशन कमेटी (जेआइसी) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं.

बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया है कि इस बार आइआइटी में एडमिशन के लिए केवल 12वीं सफल होना ही काफी है. बैठक में कहा गया कि सीबीएसइ और सीआइएससीइ के साथ अन्य राज्यों में 12वीं परीक्षा रद्द हुई है. रद्द परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीके अपनाये जा रहे हैं. इससे स्टूडेंट्स के मार्क्स प्रभावित हो सकते हैं. अब तक आइआइटी में एडमिशन के लिए जेइइ एडवांस में सफल स्टूडेंट्स को 12वीं में कम-से-कम 75% मार्क्स या बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में शामिल होना होता था. वहीं, एससी-एसटी स्टूडेंट्स को 12वीं में कम-से-कम 65% नंबर होना जरूरी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन