IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 15 जुलाई तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
IGNOU Re-Registration 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

IGNOU Re-Registration 2026: इग्नू ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है.

विज्ञापन

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
IGNOU Re-Registration 2026:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब पात्र छात्र-छात्राएं 15 जुलाई तक ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी समय पर अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें.

IGNOU Re-Registration 2026: किन छात्रों को मिलेगा बढ़ी हुई तिथि का लाभ?

इग्नू के अनुसार, बढ़ाई गई अंतिम तिथि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी पात्र पाठ्यक्रमों पर लागू होगी. जो विद्यार्थी अगले सेमेस्टर या अगले शैक्षणिक वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है.

समय पर री-रजिस्ट्रेशन कराना क्यों जरूरी है?

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय अवधि के भीतर री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले छात्रों की आगे की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. ऐसे में सभी पात्र विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंतिम दिन का इंतजार क्यों न करें?

इग्नू ने छात्रों से अपील की है कि वे आवेदन के लिए अंतिम दिन का इंतजार न करें. अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना रहती है.

कब तक कर सकेंगे आवेदन?

विश्वविद्यालय ने बताया कि जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की बढ़ी हुई अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है. यह सुविधा केवल जुलाई सत्र के लिए मान्य होगी और ओडीएल व ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी पात्र कार्यक्रमों के विद्यार्थियों पर लागू रहेगी.

Also Read: बिहार सरकार कराएगी 1100 श्रद्धालुओं को सोमनाथ दर्शन, जानें कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन