बिहार सरकार कराएगी 1100 श्रद्धालुओं को सोमनाथ दर्शन, जानें कैसे करें आवेदन

सोमनाथ यात्रा की सांकेतिक तस्वीर
Bihar-Somnath Yatra 2026 : बिहार सरकार 20 जुलाई को 1100 श्रद्धालुओं को सोमनाथ दर्शन के लिए भेजेगी. आवेदन डीएम के माध्यम से होगा. आवास, भोजन और यात्रा की सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी.
Bihar-Somnath Yatra 2026 : बिहार सरकार श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की तैयारी कर रही है. कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से 20 जुलाई को 1100 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा. यात्रा के लिए आवेदन जिला पदाधिकारी (DM) के माध्यम से लिया जाएगा. सरकार श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी.
Bihar-Somnath Yatra 2026 : 20 जुलाई को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु
कला एवं संस्कृति विभाग ने घोषणा की है कि 20 जुलाई को बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित 1100 श्रद्धालुओं को पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ के लिए रवाना किया जाएगा. यह यात्रा राज्य सरकार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहल का हिस्सा है.
डीएम के माध्यम से करना होगा आवेदन
सोमनाथ यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं को अपने जिले के जिला पदाधिकारी (DM) के कार्यालय में आवेदन करना होगा. हालांकि आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अभी जारी होने बाकी हैं.
हर जिले से 20 से 25 श्रद्धालुओं का चयन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिहार के प्रत्येक जिले से लगभग 20 से 25 श्रद्धालुओं को इस यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अंतिम चयन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा.
यात्रा के दौरान मिलेंगी ये सुविधाएं
- राज्य सरकार श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इनमें शामिल हैं:
- आवास की व्यवस्था
- भोजन
- स्थानीय परिवहन
- चिकित्सा सहायता
- सुरक्षा व्यवस्था
- अन्य आवश्यक सुविधाएं
पाटलिपुत्र जंक्शन का हुआ निरीक्षण
यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने शुक्रवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के स्वागत, पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और सहायता केंद्र की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
विभाग ने क्या कहा?
विभाग के सचिव ने कहा कि सोमनाथ यात्रा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहल है. विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले. इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया है.
अब श्रद्धालुओं के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन जारी होने का इंतजार है. इसके बाद जिलेवार आवेदन और चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
Also Read: अब लखीसराय में घर के पास बनेगा पासपोर्ट! 21 जुलाई से लगेगा 3 दिवसीय मोबाइल वैन शिविर, ऐसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










