पटना में इस जगह की बदलेगी पहचान, गेमिंग ज़ोन, रेस्टोरेंट के साथ-साथ ये हाई टेक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन

मौर्यलोक की तस्वीर

Bihar news: राजधानी पटना का मौर्यलोक परिसर अब नए रूप में नज़र आएगा. इसे स्मार्ट ज़ोन के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जहां लोगों को जिम, मल्टीप्लेक्स, गेमिंग ज़ोन और रेस्टोरेंट जैसी हाईटेक सुविधा एक ही जगह मिलेंगी. इस प्रोजेक्ट पर पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड करीब 15 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है.

विज्ञापन

Bihar news: पटना का मौर्यलोक परिसर अब आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है. यह परिसर अब केवल सरकारी दफ्तरों और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा. जल्द ही यहां जिम, मल्टीप्लेक्स, गेमिंग ज़ोन, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हाल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे नागरिकों के लिए मनोरंजन, फिटनेस और सामाजिक आयोजनों के लिए एक ही स्थान पर सभी आप्शन मिल सकेंगे.इस प्रोजेक्ट को पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिस पर लगभग 15 करोड़ रुपये का खर्च किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल्द होगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन  

पटना स्मार्ट सिटी के एमडी और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि सभी तैयारियां 10 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएंगी, और तब मौर्यलोक परिसर एक आधुनिक और आकर्षक स्मार्ट जोन के रूप में जनता के लिए खुल जाएगा. बता दें की एजेंसी का चयन अभी नहीं हुआ है. पहले इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन 15 अगस्त को होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अब इसकी नई डेट तय की जा रही है.

अंतिम चरण में है कार्य

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की PR अधिकारी प्रिया सौरभ ने बताया कि मौर्यलोक परिसर का सिविल वर्क पूरा हो चुका है. अब केवल फिनिशिंग टच, लाइटिंग और अन्य अंतिम काम ही बाकी हैं. फिटनेस प्रेमियों के लिए हाईटेक जिम में आधुनिक मशीनें, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग और जुम्बा की सुविधा के साथ पर्सनल ट्रेनर भी उपलब्ध होंगे.

बच्चों और युवाओं के लिए होगा मजेदार  

मनोरंजन के लिए तीन स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स तैयार किया गया है, जिसमें डिजिटल साउंड और प्रीमियम इंटीरियर का अनुभव मिलेगा. इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए गेमिंग जोन और छत पर आकर्षक रूफटॉप रेस्टोरेंट भी है.

खुलेंगे नए रोजगार के अवसर

सामाजिक आयोजनों के लिए बैंक्वेट हाल की सुविधा भी दी गई है. दशकों से व्यापार और सरकारी केंद्र रहे मौर्यलोक की रौनक अब सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी से वापस लाई जा रही है. नई सुविधाओं से व्यापार बढ़ने की उम्मीद है और स्थानीय दुकानदारों ने इसका स्वागत किया है. इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर भी देगी.

Also Read: अब बिहार के स्कूलों में कराई जाएंगी काउंसलिंग क्लासेस, इन खास विषयों पर होगी चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन