Hockey Asia Cup 2025 Bihar: बिहार में एशिया कप के मैच स्टेडियम में बैठकर फ्री में देख सकेंगे दर्शक, फोन से ऐसे करें बुकिंग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Aug 2025 11:17 AM
सांकेतिक तस्वीर
Hockey Asia Cup 2025 Bihar: बिहार में पहली बार एशिया कप का आयोजन होने वाला है. राजगीर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में दर्शकों को मैच देखने के लिए फ्री में एंट्री मिलेगी. टिकट के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.
Hockey Asia Cup 2025 Bihar: इस बार एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार में होने वाला है. राजगीर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में मैच खेले जायेंगे, जिसके लिए दर्शकों को फ्री में एंट्री मिलेगी. यानी कि स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए टिकट के पैसे दर्शकों को नहीं देने पड़ेंगे. हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टिकट के लिए करना होगा. टिकट की बुकिंग Ticketgenie एप से करनी पड़ेगी.
26 अगस्त से खुल जायेंगे पोर्टल
इसे लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने जानकारी दी. टिकट के लिए 26 अगस्त की सुबह 8 बजे से पोर्टल खोल दिए जायेंगे. टिकट के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा. एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा दो टिकट बुक कर सकता है. इसके साथ ही एक टिकट पर सिर्फ एक व्यक्ति को ही एंट्री करने का परमिशन दिया जाएगा.
एक नंबर से एक ही टिकट हो पाएगा बुक
जानकारी के मुताबिक, एक फोन नंबर से सिर्फ एक ही टिकट बुक किया जा सकेगा. अगर एक ही फोन नंबर से दो टिकट बुक किया जाएगा तो एप पर टिकट ‘सोल्ड आउट’ दिखाएगा. इसके साथ ही अगर एक व्यक्ति दो टिकट बुक कर रहा है तो दोनों को एक साथ आना पड़ेगा. उस टिकट को आगे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा. वहीं, एक टिकट पर पूरे दिन मैच देख सकेंगे.
इस तरह टिकट कर सकेंगे बुक
Ticketgenie एप के जरिये टिकट बुक करने के लिए प्ले स्टोर से इसे इंस्टॉल करना पड़ेगा. इसके बाद अकाउंट क्रिएट करना पड़ेगा. अकाउंट बनाने के बाद एप खोलने पर एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के इवेंट बैनर पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद बुकिंग पेज खुल जायेगा. मोबाइल नंबर डालकर टिकट बुक कर सकेंगे. इस दौरान टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर डालना जरूरी होगा. टिकट बुक होने पर फोन नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा. टिकट कंफर्म होने पर माई टिकट सेक्शन में जाकर अपना टिकट देख सकते हैं. हालांकि, इवेंट वाले दिन ही टिकट का क्यूआर कोड जेनरेट हो सकेगा. दरअसल, मैच देखने जाने पर दर्शक गेट पर क्यूआर कोड को स्कैन कर एंट्री लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










