Patna:बिहार पुलिस में सएसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र धीरज की बर्खास्तगी काआदेश रद्द
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:47 PM
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व कांस्टेबल नरेंद्र कुमार धीरज की बर्खास्तगी के आदेश को पटना हाइकोर्ट ने शुक्रवार को रद्द कर दिया. साथ ही तीन माह में उन्हें नौकरी ज्वाइन कराने व तमाम राशि व लाभ को देने का आदेश दिया है.
संवाददाता, पटना: बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व कांस्टेबल नरेंद्र कुमार धीरज की बर्खास्तगी के आदेश को पटना हाइकोर्ट के जस्टिस मोहित कुमार साह के कोर्ट ने शुक्रवार को रद्द कर दिया. साथ ही तीन माह के अंदर उन्हें वापस नौकरी ज्वायन कराने व बर्खास्तगी से अब तक की तमाम राशि व लाभ को देने का आदेश दिया है. नरेंद्र कुमार धीरज को 10 मई 2022 को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. उस वक्त वे लखीसराय जिला बल में थे. इस आदेश को नरेंद्र कुमार धीरज ने पटना हाइकोर्ट में चुनौती दी थी. इसके बाद कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए नौकरी में वापस लेने और सर्विस को निरंतर करने के साथ ही पुराने बकाया राशि का भुगतान तीन माह के अंदर करने का आदेश शुक्रवार को दे दिया. नरेंद्र कुमार धीरज का पटना के बेऊर थाने के महावीर कॉलोनी में आवास है. हालांकि वे मूल रूप से भोजपुर के सहार थाने बरूही के रहने वाले हैं. विदित हो कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज और उनके भाइयों के पटना,अरवल और आरा में नौ परिसरों पर एक साथ छापेमारी की थी. इसके बाद यह बताया गया था कि उन्होंने अवैध रूप से आय से अधिक 9.47 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है. साथ ही यह भी आरोप था कि उन्होंने सारी संपत्तियां अपने पद और शक्ति का दुरुपयोग करके कमाये गये धन से अर्जित की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










