बिक्रम के द रेड फाइट स्कूल में 'ग्रीन विलेज' मुहिम: बच्चों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण।

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिक्रम के 'द रेड फाइट' स्कूल में 'ग्रीन विलेज' मुहिम के तहत एक बड़ा पौधरोपण अभियान चलाया गया. स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपे, जिसका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया.

विज्ञापन

Patna News: पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण इलाकों में हरियाली के विस्तार को लेकर शनिवार को पटना जिले के बिक्रम स्थित ‘द रेड फाइट’ (न्यू जनरेशन स्कूल) में ‘ग्रीन विलेज’ मुहिम के तहत व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया. सुमित कुमार और अमित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे रोपे.

विज्ञापन

स्वच्छ आबोहवा के लिए ग्रामीण स्तर पर मुहिम जरूरी

आयोजकों ने बताया कि 'ग्रीन विलेज' अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों और कस्बों को हरा-भरा बनाना तथा भावी पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण और शुद्ध हवा उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम के दौरान सुमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और दैनिक जीवन में प्रकृति संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए. स्कूली बच्चों को पेड़ों से मिलने वाले पारिस्थितिक लाभों की जानकारी देकर उन्हें अपने घरों और आसपास भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

पौधा लगाना ही नहीं, पेड़ बनाना भी हमारी जिम्मेदारी: अभिजित सिंहा

विद्यालय के संचालक अभिजित सिंहा ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधरोपण की औपचारिकता निभाना काफी नहीं है. वास्तविक सफलता तब है जब लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा कर उन्हें विशाल वृक्ष का रूप दिया जाए. उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से लगाए गए पौधों को गोद लेकर उनकी निरंतर देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाले समय में समाज को इनसे छाया, फल और स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके.

स्थानीय ग्रामीणों ने की सराहना, ये लोग रहे उपस्थित

पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने वाली इस मुहिम की स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी मुक्तकंठ से सराहना की. पौधरोपण अभियान में प्रमुख रूप से प्रमुख सदस्य- वनकुश दुबे, कुंदन कुमार और स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Also Read: पटना जंक्शन पर पुलिस को देखते ही फरार हुआ दो लोगों को ट्रेन से फेंकने वाला साइको किलर, CCTV फुटेज में कैद हुई तस्वीर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन