ठंड में होने वाली मौत की जांच के बाद अनुदान

Updated:
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीएम को कहा है कि ठंड से किसी व्यक्ति के मरने की सूचना को अपने स्तर से जांच करें,

विज्ञापन

संवाददाता, पटना आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीएम को कहा है कि ठंड से किसी व्यक्ति के मरने की सूचना को अपने स्तर से जांच करें, जांच में घटना सही साबित हो तो नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की कार्रवाई करें. इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भी भेजी जाए. साथ ही तथ्य सही सही पाये जाने की स्थिति में तत्काल उसका खंडन किया जाये. शीतलहर की जानकारी दें : आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार डीएम ठंड व शीतलहर के संबंध में की गयी तैयारियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करते रहें. किसी भी व्यक्ति को शीतलहर की तैयारियां बढ़ाने को लेकर कोई शिकायत या सुझाव हो, तो वह आपदा प्रबंधन विभाग के 0612-2294201,202 पर भी फोन करके जानकारी दे सकते है. सभी रैन बसेरा का नियमित निरीक्षण किया जाये: डीएम रैन बसेरों एवं अन्य शरण स्थलों , अलाव जलाये जाने वाले स्थानों का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा है. तैयारियों का लाभ वास्तव में गरीबों एवं निसहायों को मिले किसी भी परिस्थिति में इसका दुरुपयोग नहीं होगा. रैन बसेरों पर आसमाजिक लोगों का कब्जा नहीं हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन