Gaya Train News: गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली इन 10 ट्रेनों का रूट बदला, यात्रा करने से पहले देखें लिस्ट
ट्रेन की सांकेतिक फोटो
Gaya Train News: गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग रूटों से कई ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.
Gaya Train News: सियालदह मंडल के बालीघाट-बालीहाल्ट रोड अंडर ब्रिज के निर्माण को देखते हुए ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. ताकि, जल्द से जल्द विकास का काम शुरू हो सकें. इसके लिए अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग रूटों से कई ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि सियालदह मंडल के बालीघाट-बालीहाल्ट रोड अंडर ब्रिज के निर्माण 21 जनवरी से शुरू होने वाला है. इस कारण गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से की जायेगी. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है.
दमदम जंक्शन-नैहाटी के रास्ते चलेगी ये ट्रेनें
- 23 से 26 जनवरी तक कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस.
- -23 से 26 जनवरी को सियालदह से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12259 सियालदह-बीकानेर एक्सप्रेस.
- 23 से 26 जनवरी तक सियालदह से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस.
- 23 जनवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस.
- 24 जनवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस.
- 26 जनवरी को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस.
- 21 से 24 जनवरी तक जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस.
- 23 जनवरी को बीकानेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12495 बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस.
- 24 जनवरी को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस.
- 25 जनवरी आगरा कैंट से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










