Four Lane Road In Bihar: बिहार में यहां बन रहे फोरलेन रोड से इन 3 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिल गई है मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Four Lane Road In Bihar: बिहार में के लोगों के सहूलियत के लिए एक और फोरलेन बनकर तैयार हो रहा है. इससे मुख्य रूप से दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के लोगों को फायदा पहुंचेगा. कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ समय की भी काफी बचत होगी.

विज्ञापन

Four Lane Road In Bihar: बिहार में सड़कों का जाल बिछ चुका है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने से पहले अब सोचने की जरूरत नहीं पड़ती. इस बीच दरभंगा-समस्तीपुर फोरलेन सड़क को लेकर मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही निर्माण भी हो जाने की बात कही जा रही है. इस फोरलेन के निर्माण से बिहार के तीन जिलों को मुख्य रूप से फायदा पहुंचेगा. दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के लोगों को लाभ होगा. इन तीनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी तो बढ़ेगी ही लेकिन, साथ में समय की भी काफी बचत होगी.

विज्ञापन

तीनों जिलों के बीच बेहतर होगा यातायात

जानकारी के मुताबिक, यह सड़क मार्ग पहले NH 103 के तहत थी, अब इसे NH 322 के रूप में चयन किया गया है. दरभंगा-समस्तीपुर फोरलेन के बनने से यातायात बेहतर होगा और तीनों जिलों के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही यह परियोजना स्थानीय व्यापारियों और किसानों के लिए भी लाभकारी हो सकेगी. दरअसल, बाजार तक उन्हें उनके उत्पाद पहुंचाने में आसानी होगी.

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

बता दें कि, इस परियोजना से समस्तीपुर शहर के भीतर यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी. समस्तीपुर से दरभंगा तक NH 322 पर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. सीधा कनेक्शन होने के कारण यात्रा पूरी करने में समय कम लगेगा. आसानी से लोग आजा-जाना कर सकेंगे. स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुंचेगा. दरअसल, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इस तरह से देखा जाए तो, तीनों जिलों के लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा.

Also Read: बिहार में पुलिस पर जानलेवा हमला, जवाबी फायरिंग में एक की मौत, गोली लगने से दूसरा भी जख्मी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन