बख्तियारपुर. लूट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात्रि को लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को सालिमपुर पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बख्तियारपुर. मंगलवार की देर रात्रि को लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को सालिमपुर पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की कुछ अपराधी फोरलेन से डोमा गांव जाने वाले रोड में अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने के साथ हीं सालिमपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया. हालांकि पुलिस को आते देख अपराधी भागने लगे. लेकिन पुलिस की चुस्ती के आगे उनकी एक नहीं चली और पुलिस ने सबों को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधी सौरभ कुमार, शशि कुमार, सिंटू कुमार, व दिलीप कुमार सालिमपुर थानाक्षेत्र के मोगलपुरा डीह के रहनेवाले बताये जाते हैं. पुलिस ने इनके पास से एक कट्टा व कारतूस बरामद किया है. पुलिस पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ कर रही है. साथ ही सभी के आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन