मिशन एडमिशन : संत माइकल हाइस्कूल में आज तक मिलेगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म
Updated at : 30 Dec 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल में नये सत्र 2025-26 में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म मंगलवार तक ही ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
शहर के दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल में नये सत्र 2025-26 में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म मंगलवार तक ही ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा. यहां एलकेजी में 240 सीटों के लिए एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. यहां एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2025 तक साढ़े तीन से चार वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा कुर्जी स्थित लोयोला माउंटेसरी की ओर से अभिभावकों को नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है. स्कूल की ओर से तीन और चार जनवरी 2025 को ऑफलाइन मोड में फॉर्म जारी किया जायेगा. इच्छुक अभिभावक स्कूल काउंटर से निर्धारित तिथि पर सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक फॉर्म खरीद सकते हैं. यहां नर्सरी में 110 और एलकेजी में 30 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. नर्सरी और एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. वहीं कुर्जी स्थित नोट्रेडेम मोंटेसरी स्कूल की ओर से नर्सरी में एडमिशन के लिए फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर चार जनवरी को जारी किया जायेगा. स्कूल की ओर से पांच जनवरी तक ही फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. स्कूल की ओर से नर्सरी में सत्र 2025-26 में नर्सरी में एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. इसके अलावा अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन फॉर्म सात जनवरी 2025 को जारी किया जायेगा. एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




