पटना में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में खुलासा, आरोपी पश्चिम बंगाल भागने से पहले दबोचा गया

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

Patna News: पटना में नौकरी का झांसा देकर विदेशी महिला से दो दिन तक दुष्कर्म करने वाला प्राइवेट ड्राइवर कार्तिक राय गिरफ्तार हुआ है. आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था, लेकिन बरौनी में दबोच लिया गया. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में नेपाली युवती के साथ दो दिनों तक दुश्कर्म करने वाला प्राइवेट ड्राइवर कार्तिक राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया. घटना के बाद वह बिहार छोड़कर पश्चिम बंगाल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बरौनी के पास ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और नेपाली भाषा जानता है, जिसका फायदा उठाकर उसने युवती को अपने जाल में फंसा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नौकरी के नाम पर बस की पिछली सीट पर करता रहा गलत हरकतें

28 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि सौतेली मां और रिश्तेदारों की प्रताड़ना से परेशान होकर वह नेपाल से नौकरी की तलाश में पटना आई थी. पटना जंक्शन के बाहर कार्तिक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बस में बैठाकर दो दिनों तक लगातार दुश्कर्म करता रहा। आरोपी कहता था, “तुम्हारी नौकरी पक्की है, बस मुझे खुश करो.”

गांधी मैदान गेट नंबर-5 से मिली मदद

मंगलवार को आरोपी ने युवती को गांधी मैदान के गेट नंबर-5 के पास इंतजार करने को कहा. वहां बैठी रोती हुई युवती को दुकानदारों और गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने देखा और गोरखा समाज समिति के अध्यक्ष सूरज थापा को सूचना दी. सूरज थापा और उनकी पत्नी ने युवती को अपने पास रखा और महिला सदस्य के पूछने पर पूरी घटना सामने आई.

थाने में दर्ज हुई शिकायत, मेडिकल और FSL जांच पूरी

बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से युवती हवाई अड्डा थाने पहुंची, जहां मामला दर्ज हुआ. देर शाम उसका मेडिकल गर्दनीबाग अस्पताल में कराया गया और FSL टीम ने बस की जांच की. आरोपी बस छोड़कर फरार था, लेकिन बरौनी से पकड़ लिया गया.

नेपाल भेजने की होगी प्रक्रिया

सचिवालय SDPO डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़िता को नेपाली संस्थान ‘मैती’ की देखरेख में नेपाल भेजा जाएगा. फिलहाल वह संस्था की निगरानी में सुरक्षित है.

Also Read: र्जी NGO के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन